पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन मैच में राजीव गांधी स्कूल जीता

प्रदर्शन मैच में राजीव गांधी स्कूल जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाऊ साहब स्पोर्ट्स कार्निवाल की हॉकी प्रतियोगिता।
भोपाल। राजीव गांधी स्कूल ने मदर काॅन्वेंट स्कूल को 3-1 से हराकर डॉ गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब स्पोर्ट्स कार्निवाल की हॉकी प्रतियोगिता का प्रदर्शन मैच जीता।

ऐशबाग स्टेडियम पर राजीव गांधी स्कूल के गुलफाम ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। मदर कॉन्वेंट के अब्दुल अजीम ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिला दी। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं। मैच के 38वें मिनट में राजीव गांधी स्कूल के सौरभ ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच के आखिरी क्षणों में राशिद ने गोल कर राजीव गांधी स्कूल को 3-1 से जीत दिला दी। मदर कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने गोल करने के कई आसान मौके गंवाए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक और टूर्नामेंट के संरक्षक ध्रुवनारायण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मो. यूसुफ की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर साजिद नूर, रईस उल्ला खान, इम्तियाज उद्दीन, मोहसिन हसन और कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

गुरुवार के मैच :
  • बाल भवन स्कूल बी विरुद्ध शासकीय स्कूल सीहोर दोपहर 1.30 बजे से
  • बाल भवन स्कूल ए विरुद्ध बेबी कॉन्वेंट स्कूल बी दोपहर 2.30 बजे से
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।