पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई के फाइव स्टार होटल तक पहुंचा पातालकोट का आदिवासी जायका

मुंबई के फाइव स्टार होटल तक पहुंचा पातालकोट का आदिवासी जायका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शेफ भैरव सिंह राजपूत के साथ उनके दोस्त, मक्के की रोटी बनाते हुए। )
भोपाल। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हो या फिर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, देश की सैकड़ों हस्तियों को उनकी पसंद का खाना खिलाने वाले शेफ भैरव सिंह राजपूत इन दिनों मप्र में स्थित पातालकोट क्षेत्र के भ्रमण पर थे। पातालकोट छिंदवाड़ा जिले में स्थित है। यह गहरी घाटियों में बसा आदिवासियों का गांव है, जिसे रहस्यमयी दुनिया भी कहते हैं।
मुंबई जुहू बीच के फाइव स्टार होटल नोवोटोन में कार्यरत भारत के प्रसिद्ध शेफ भैरव ने पातालकोट में रहने वाली जनजाति से उनके पारंपरिक व्यंजन के बारे में जानकारी ली। कुछ आदिवासी व्यंजन भैरव को इतने पसंद आए कि उन्होंने वनोपज से बने व्यंजन बनाने की रेसिपी भी सीख ली है।
टाइम मैगजीन सहित अन्य महत्वपूर्ण पत्रिकाओं के कवर पेज पर स्थान पाने वाले मशहूर शेफ भैरव सिंह राजपूत बीते तीन दिनों से अपनी पत्नी वैशाली सिंह और दोस्तों के साथ पातालकोट घूमने आए। पातालकोट के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय जीवन, खानपान एवं आदिवासी संस्कृति को देखकर वे काफी खुश हुए। भैरव आयुर्वेद, जड़ी-बूटियों का व्यंजनों में उपयोग और देश-विदेश में भ्रमण कर अलग-अलग स्थानों की खान-पान संस्कृति की जानकारी लेकर उसे फाइव स्टार होटल के मैन्यू में जोड़ते हैं।
फाइव स्टार होटल के मैन्यू में शामिल होगा पातालकोट का जायका
पातालकोट की थाली में भुट्टे के बाल की रेसिपी, कमरकस की गोंद, अर्जुन की छाल, आम की गुठली से बनी रोटी और पूरी (पूडी), भेदरा (जंगली छोटे-छोटे टमाटर) की चटनी, केवकंद के पकोड़े, मक्के का पेजा, महुये की रोटी, आचार चिरोंजी से बनी स्वीट डिश अब प्रसिद्ध मास्टर शेफ भैरव सिंह पांच सितारा होटल की टेबल में उपलब्ध कराएंगे। इतना ही नहीं पातालकोट में दुर्गम इलाकों में पाई जाने वाली स्वास्थ्यवर्धक जड़ी बूटियों का संकलन करने वाले भैरव सिंह इनका इस्तेमाल महत्वपूर्ण व्यंजनों में कर दुनिया को यहां के जायके के जादू से रूबरू कराएंगे।
अगली स्लाइड्स पर पढ़ें पूरी खबर ....
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।