पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने गढ़े मोदी की तारीफ में कसीदे, दिग्गी, कमलनाथ और सिंधिया पर किया प्रहार

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने गढ़े मोदी की तारीफ में कसीदे, दिग्गी, कमलनाथ और सिंधिया पर किया प्रहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(FILE PIC: बायें से असलम शेर खान, जिन्होंने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सिंधिया पर कमेंट करते हुए मोदी की तारीफ की है।)
  • कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान फिर से अपनी पार्टी के खिलाफ बोले हैं। इस बार उन्होंने अपनों को आड़े हाथों लेते हुए नरेंद्र मोदी की तारीफ में खूब कसीदे गढ़े।
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान एक बार फिर दहाड़े हैं। वे अक्सर दहाड़ा करते हैं। इस बार भी उनके निशाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। असलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, गरीब परिवार से आए मोदी अपनी ताकत से पीएम बने। मोदी ने एक मिसाल कायम की है। उनके शासन में गरीब लोग भी अपनी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। यानी उन्होंने बगैर यह कहे, कह दिया कि,' मोदीजी अच्छे दिन लाए हैं।'

यहां इंडियन कॉपी हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए खान ने मोदी की खूब प्रशंसा की। वहीं अपनी पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, उन्हें दिल्ली छोड़कर यहां आना चाहिए। मैदान में लड़ाई लड़नी चाहिए और नई पीढ़ी को पार्टी की कमान सौंपी जानी चाहिए। खान ने कड़े शब्दों में कहा कि, जब तक अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक कांग्रेस का भला नहीं होगा।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को कमजोर निरूपित करते हुए कहा कि, उनके पास पद है, लेकिन कमान नहीं। खान ने कहा कि, मप्र में कांग्रेस राजा-महाराजाओं के हवाले है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती।

असलम ने मोदी का हवाला देते हुए कहा कि 10 साल गुजरात के सीएम रहे मोदी ने पूरे देश का दिल जीत लिया, लेकिन 32 साल से कमलनाथ सांसद हैं और 10 साल दिग्विजय सिंह मप्र के सीएम रहे, फिर भी कांग्रेस हारी।
आगे पढ़ें मोदी की तारीफ में किस नेता ने कब और क्या कहा...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।