(FILE PIC)
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'बाप बड़ा न भैया' में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ की फिल्म 'गॉड फादर' में भी अपना जलवा दिखाएंगी श्रद्धा।
भोपाल। मेरे लिए लैंग्वेज मायने नहीं रखती, अभिनय ज्यादा मैटर करता है। मैं उन फिल्मों को ज्यादा प्रिफर करती हूं, जहां मैं ज्यादा से ज्यादा अपने एक्टिंग आर्ट को प्रजेंट कर सकूं। यह कहना है सिटी की आर्टिस्ट श्रद्धा श्रीवास्तव का। पिछले दो सालों से श्रद्धा थियेटर से जुड़ी हैं। इसके अलावा कई प्रिंट एड में काम करने के साथ ही इंडो वेस्टर्न मैग्जीन के कवर पेज पर आ चुकी हैं। श्रद्धा छत्तीसगढ़ी फिल्म 'बाप बड़ा ना भइया सबसे बड़ा रुपया' से अपनी फिल्मी करियर शुरू कर रही हैं।
इमेज के अपोजिट रोल
श्रद्धा छत्तीसगढ़ी फिल्म 'बाप बड़ा ना भइया सबसे बड़ा रुपया' से अपना फिल्मी करियर शुरू कर रही हैं। यह एक फैमली ड्रामा है, जिसमें श्रद्धा मेन कैरेक्टर के तौर पर घर की छोटी बहू का रोल कर रही हैं। वह बताती हैं कि यह किरदार निभाना उनके लिए चैलेंजिंग रहा, क्योंकि इस किरदार में उन्हें गांव की सीधी-साधी लड़की की भूमिका निभानी थी, जबकि रियल लाइफ में वह मॉडर्न हैं।
थियेटर है गॉड फादर
श्रद्धा कहती हैं कि, थियेटर उनका गॉड फादर है, जिसके कारण उन्हें ऑडिशंस में जा कर धक्के नहीं खाने पड़े। उनकी अगली फिल्म साउथ की 'गॉड फादर' है।
आगे देखें श्रद्धा की कुछ तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।