(फोटो- गौहर महल में आयोजित चंदेरी उत्सव में शॉपिंग करती महिलाएं।)
भोपाल। दैनिक भास्कर डॉट कॉम शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमीनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने अगले दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
चंदेरी उत्सव
कब- दोपहर 4 से रात 10 बजे से(30 सितंबर तक)।
कहां-मृगनयनी एम्पोरियम, गौहर महल, वीआईपी रोड।
क्या- उत्सव में चंदेरी में परंपरागत डिजाइनों के साथ प्रिंटेड मटेरियल भी उपलब्ध हैं।
चिकित्सा शिविर
कब- दोपहर 12 बजे से।
कहां- मारवाड़ी रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर।
क्या- हार्ट डायबिटीज के रोगियों को शिविर में डॉ. विमल छाजेड़ एवं टीम द्वारा जीवन जीने के तरीके एवं खानपान संबंधी जानकारी दी जाएगी।
प्रॉपर्टी फेयर 'ग्रहप्रवेशम'
कब-दोपहर 4 से रात 10 बजे (21 सितंबर तक)।
कहां-बिट्टन मार्केट, दशहरा मैदान।
क्या-मेले में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की प्रॉपर्टी के लिए अलग स्टाल लगाया गया है। बुकिंग पर फेस्टिवल ऑफर से लेकर कैश डिस्काउंट और गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं।
भागवत कथा
कब- दोपहर 3 बजे से(24 सितंबर तक)।
कहां-कोटरा स्थित मैदान।
क्या- धर्म संस्कृति समिति के इस आयोजन में पं. मुकेश महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे।
बोनसाई प्रदर्शनी एवं कार्यशाला
कब-सुबह 11 बजे से(21 सितंबर तक)।
कहां-होटल पलास।
क्या-इसमें बोनसाई से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर होंगी।
संपर्क-9425185552(ममता मिश्रा)।
भाद्र मेला
कब-दोपहर 12 से रात 10 बजे (21 सितंबर तक)।
कहां-भोपाल हाट।
क्या-मेले में झूमर, लालटेन, फ्लोटिंग लाइट जैसे सजावटी सामान सहित ज्वैलरी व आकर्षक ड्रेस मटेरियल भी उपलब्ध हैं।
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो
कब- शाम 4 बजे (28 सितंबर तक)।
कहां-टीटी नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल।
क्या-हैंडलूम एक्सपो में देशभर के कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पाद शामिल है।
दाऊ साहब हाॅकी प्रतियोगिता
कब- सुबह 10 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां-ऐशबाग स्टेडियम।
क्या- हाॅकी प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
चित्र प्रदर्शनी
कब-दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे(21 सितंबर तक)।
कहां-भारत भवन।
क्या-एकल चित्र प्रदर्शनी में भुवनेश्वर की चित्रकार सत्यभामा मांझी द्वारा बनाए गए चित्रों को रखा गया है।
धार्मिक आयोजन
कब- सुबह 7.30 बजे से(24 सितंबर तक)।
कहां-इकबाल मैदान में।
क्या-कल्पद्रुम महामंडल विधान के तहत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
एक्जिबिट ऑफ मंथ
कब– सुबह 11 बजे से (30 सितंबर तक)।
कहां-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या-एक्जिबिट ऑफ मंथ के रूप में तमिलनाडू के पारंपरिक आभूषण शिलाम्भु को रखा गया है।
राजमहल सर्कस
कब-पहला शो 10 बजे, दूसरा शो 4 बजे, तीसरा शो शाम 7.30 बजे से (10 अक्टूबर तक)।
कहां-मंदाकिनी ग्राउंड, कोलार।
क्या-चार देशों के विदेशी कलाकारों के अलावा अफ्रीकन कलाकारों एवं हाथी, घोड़ा, कुत्तों एवं आस्ट्रेलियन तोतों द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।