पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। बॉलीवुड एक्टर कमल सदाना की बतौर डायरेक्टर आने वाली पहली फिल्‍म 'रोर -द टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' को प्रमोट करने शनिवार को फिल्‍म के स्टार्स भोपाल पहुंचे। इस मौके पर एक्टर अभिनव शुक्ला, आदिल चहल और एक्ट्रेस नोरा फतह दैनिक भास्कर ऑफिस भी आए। यहां उन्होंने दैनिक भास्कर डॉट कॉम से अपने अनुभव शेयर किए।

कमांडो की ट्रेनिंग से आर्मी लाइफ को जी लिया मैंने: अभिनव शुक्ला
इस अवसर पर अभिनव ने बताया, मैं तो आर्मी में जाना चाहता था, लेकिन इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर ग्लैडरेक्स में टाइटल जीतने ने राह बदल दी। जर्सी नंबर 10 सीरियल से एक्टिंग का सफर शुरू हुआ। इसके बाद गीत, जाने क्या बात है, छोटी बहू, एक हजारों में मेरी बहना है..., हिटलर दीदी, बदलते रिश्तों की दास्तान, सरवाइवर इंडिया अल्टीमेट बैटल जैसी सीरियल में काम भी काम किया। इन सभी के बाद रोर -द टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' मेरी पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं स्पेशल इफेक्ट से रूबरू हुआ। कमल सदाना ने मुझे मौका दिया और बहुत सारी फ्रीडम भी। जो एक्टर को खुद को प्रूव करने और इंप्रोवाइज करने के लिए बहुत जरूरी है। मैं इसमें एक कमांडर की भूमिका में हूं जो शेरों को मारने के लिए जंगल में जाता है। उन्होंने कहा, मूवी की शूटिंग सुंदर वन में की गई है। साथ ही मूवी के लिए शेरों का भी ऑडिशन लिया, जो कि ट्रेंड शेर थे। मूवी की कहानी एक नौजवान से शुरू होती है। यहां शेर उस युवा के भाई को मार डालता है। बस यहीं से वह जंगल में जाता है और शेरों को मारने का संकल्प लेता है।
पिता के सपने को जी रहा हूं: आदिल चहल
आदिल ने कहा कि इस फिल्म मैं मैंने कमांडो की भूमिका निभाई है। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मूवी है। मैं हरियाणा को बिलांग करता हूं। मेरे पिता फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे, लेकिन दादा ने इसकी इजाजत नहीं दी। मैंने 10 साल की उम्र से हीरो बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। लेकिन, इससे पहले आत्मनिर्भर बनने के लिए मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। कई जगह नौकरी भी की, लेकिन कहीं मन नहीं लगा और अपने सपने को पूरा करने की जुगत में लगा रहा। मैं अपने एक दोस्त के भरोसे ही मुंबई में गया था। लेकिन, दोस्त ने ही मुझे दगा दे दिया।
पिता ने आगे बढ़कर मुझे गले लगा लिया
आदिल बताते हैं कि मेरे संघर्ष का ही नतीजा है कि मैं रोर जैसी थ्रिलर फिल्म में काम कर रहा हूं। इससे पहले मैंने नोटंकी साला फिल्म में भी काम किया है। इसके अलावा कई एड फिल्मों में भी रहा हूं। आज खुश हूं कि पापा के सपने को जी रहा हूं। जब मैं इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हरियाणा गया। वहां मैंने स्पेशल गेस्ट अपने पापा-मम्मी को बनाया। हॉल में 3000 लोगों की भीड़ ने आदिल-आदिल वीआर प्राउड ऑफ यू चिल्लाया तो मेरे पिता का सीना चौड़ा हो गया। पिता ने आगे बढ़कर मुझे गले लगाया और कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं आदिल का पिता हूं।

बॉलीवुड डांस ने बना दिया एक्ट्रेस नोरा फतह
कनाडा की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतह ने कहा, कि मैं पंजाबी फैमिली से हूं। कनाडा में पढ़ाई के दौरान डांस में एक्टिव रही। अलग-अलग डांस फार्म को सीखा, परफार्म किया और अवार्ड जीते। पढ़ाई में भी टॉपर रही, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि एक्ट्रेस बनूंगी। बॉलीवुड मूवी देवदास के सॉन्ग डोला रे डोला पर परफार्म कर इंडियन कल्चर और फिल्म के लिए इंट्रेस्ट बढ़ा। बॉलीवुड एक्ट्रेस के फिल्म में सॉन्ग् के वीडियो देखकर मैंने बॉलीवुड डांस को जाना परफार्म किया और अवार्ड्स भी जीते। तभी मुझे किसी एजेंसी ने बॉलीवुड फिल्म और मॉडलिंग के बारे में बताया। कुछ फ्रेंडस के कनेक्शन और सपोर्ट से मैंने 'रोर -द टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। फिल्म के लिए मैंने हिंदी भी सीखी, लेकिन अभी काफी कुछ सीखना बाकी है। कमल सदाना ने मुझे काफी सपोर्ट किया। मैं इस फिल्म में क्रेजी जेनी की भूमिका में हूं जो कमांडोज के साथ जंगल में जाती है। बस यहीं से मूवी की कहानी आगे बढ़ती है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- तन्मय जैन।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।