पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिसीमन पर सुनवाई शुरू, पहले दिन २० से ज्यादा आपत्तियां सुनी गईं

परिसीमन पर सुनवाई शुरू, पहले दिन २० से ज्यादा आपत्तियां सुनी गईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। नगर निगम में परिसीमन कर बनाए गए 85 वार्डों की सीमाओं पर शनिवार से दावे आपत्तियों की सुनवाई शुरू हो गई है। यह 22 सितंबर तक चलेगी। इसके तहत सभी आपत्ति-कर्ताओं के साथ तहसीलदार और एसडीएम मौका-मुआयना भी कर रहे हैं और सबको व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दे रहे हैं। शनिवार को निगम के मौजूदा वार्ड नंबर 59, 42, 6, 8, आदि के पार्षदों की आपत्तियों की सुनवाई हुई है। अब तक कुल 20 आपत्तियों की सुनवाई हो चुकी है।

दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद नगर निगम की सीमाएं अंतिम रूप से तय की जाएंगी। इससे पहले 12 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय ने दावे आपत्तियां मंगाना शुरू की जो 19 सितंबर तक चलीं। इस दौरान कुल 154 आपत्तियां आईं।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।