पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र के खिलाड़ी इंचियोन रवाना

मप्र के खिलाड़ी इंचियोन रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और नव नियुक्त खेल संचालक उपेंद्र जैन ने दी विदाई।

भोपाल। प्रदेश के वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी शनिवार को इंचियोन के लिए रवाना हुए। इनके साथ भारतीय टीम के अन्य सदस्य भी शामिल थे। राजधानी की छोटी झील जहां भारतीय कयाकिंग केनोइंग दल का नेशनल कैंप लगा था, वहीं पर प्रदेश की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विदा किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी होगी कि सभी पदक जीतकर लौटें और मप्र को नाम गौरवान्वित करें। सरका खेल और खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर नव नियुक्त खेल संचालक उपेंद्र जैन, संयुक्त संचालक डा विनोद प्रधान, मप्र कयाकिंग केनोइंग संघ के सचिव प्रशांत कुशवाह भी उपिस्थत थे।

यह हैं खिलाड़ी- रमेश गोली, अल्बर्ट राज, सनी कुमार, चिंगचिंग सिंह, अजीत सिंह, गौरव तोमर, अजीत कुमार, जेम्स बाय सिंह, राजू रावत, प्रिंस परमार, बीजू अनुषा, रजीना कीरो, ननाओ देवी, सोनिया देवी, एल चानू, गणेश्वरी धु्र्वे, चंपा मौर्य, नमित चंदेल, मयंक ठाकुर, आशीष दयानक, बाबुलाल सेन, हेनरी कोशाक, देवेंद्र गुप्ता।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।