पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की टवेरा कार को बेचने की कोशिश में धरा गया चोर

चोरी की टवेरा कार को बेचने की कोशिश में धरा गया चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने चार पहिया वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। टीम ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की एक टवेरा कार भी बरामद की है। आरोपी का नाम अनिल तिवारी बताया जा रहा है जो भोपाल में ही राधापुरम कालोनी में रहता है।

जानकारी के अनुसार अनिल शनिवार को चोरी के टवेरा कार लेकर एमपी नगर जोन 1 में घूम रहा था। उसने कुछ लोगों से मिलकर कार को बेचने की भी इच्छा जताई थी। अनिल की हरकतें संदिग्ध होने पर एमपी नगर में गैराज चला रहे एक व्यक्ति ने तत्काल इसकी सूचना क्राइम ब्रांच को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी वक्त तक टवेरा कार का पीछा किया एवं मामला संदिग्ध पाने पर आरोपी अनिल को चोरी की टवेरा गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गाड़ी के चैचिस एवं इंजन नंबर से क्राइम ब्रांच पुलिस ने यह भी पता लगाया कि अनिल के पास से बरामद की गई गाड़ी आगरा से चुराई गई थी। क्राइम ब्रांच पुलिस अनिल से पूछताछ कर उससे चोरी की अन्य वारदातों की भी जानकारी ले रही है। पुलिस को शक है कि अनिल के साथ और भी लोग चार पहिया वाहन में उसके साथ जुड़े है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।