भोपाल। कीचड़ भरा रास्ता, घुमावदार मोड़ और रेसिंग में आगे निकलने का जुनून। यह नजारा था रविवार को मैदा मिल रोड स्थित स्लॉटर हाउस ग्राउंड में आयोजित नेशनल बाइक रेसिंग का। भोपाल राइडर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस एडवेंचर ईवेंट में भोपाल सहित इंदौर, औरंगाबाद और मुंबई के लगभग 75 बाइकर्स ने अपना दमखम दिखाया।
बाइक रेसिंग अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित की गई थी। इसमें टू स्ट्रोक, फोर स्ट्रोक बाइक और स्कूटर शामिल थीं। इस दौरान लगभग 3 हजार लोगों ने बाइक रेसिंग का लुत्फ उठाया। इसके बाद रेसिंग में विनर रहे पार्टिसिपेंट्स को पुरस्कृत किया गया।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।