- भोपाल नगर निगम की ओर से 21 सितंबर को राहगीरी डे मनाया गया।
- दोपहर 12 बजे तक चले इस ईवेंट में लोगों ने साइकिलिंग, योगा, जुंबा के साथ ही डांस भी किया।
- हर रविवार को बोट क्लब पर मनाया जाएगा राहगीरी डे।
भोपाल। भोपाल में पहला राहगीरी-डे रविवार को मनाया गया। ईवेंट सुबह 6 बजे हुआ, लेकिन उससे पहले ही लोग भारत भवन चौराहे पर पहुंच गए थे। 6 बजे रजिस्ट्रेशन डेस्क पर लोगों की लाइन लग गई और 15 मिनिट में ही साइकिल काउंटर पर साइकिलें खत्म हो गईं। भोपाल नगर निगम की ओर से 21 सितंबर को राहगीरी डे मनाया गया। दोपहर 12 बजे तक चले इस ईवेंट में लोगों ने साइकिलिंग, योगा, जुंबा, डांस के साथ जमकर मस्ती भी की।
7 बजे पार्किंग फुल
भारत भवन और उसके आसपास के एरिया में टू व्हीलर और फोर व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन सुबह 7.30 बजे तक भारत भवन के सामने फोर व्हीलर पार्किंग फुल हो गई थी। सुबह 7.30 बजे के बाद आने वाले लोगों को जहांनुमा वाली रोड पर गाडिय़ां पार्क करनी पड़ी। इस मौके पर लोग 'सिटी फॉर पीपुल्स, नॉट फॉर व्हीकल्स' के नारे लगाते भी नजर आए।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।