भोपाल। शहर का मुख्य बाजार चौक बाजार। इतवारा, बुधवारा, जुमेराती जैसे थोक बाजार। जामा मस्जिद और मोती मस्जिद जैसी ऐेतिहासिक और पुरातात्विक महत्व इमारतें। लेकिन तंग गलियां भी हैं, जहां ढूंढ़े से भी पार्किंग न मिले। पैदल चलना भी दूभर। कुछ ऐसी ही तस्वीर है वार्ड नंबर 17, 18, 19 और 20 की। लिहाजा अब इन क्षेत्रों में फिर से विकास की नई योजना के जरिए ही शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील किया जा सकता है। चौक बाजार का रीडेवलपमेंट कर इसे फिर से पुरानी शान-ओ-शौकत के साथ संवारा जा सकता है।
दैनिक भास्कर द्वारा स्मार्ट वार्ड- स्मार्ट सिटी विषय पर रविवार को इन वार्डों के लिए आयोजित रूबरू कार्यक्रम में ऐसे ही कई सुझाव लोगों ने दिए हैं। मारवाड़ी रोड स्थित मोढ़ स्थानक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपने-अपने वार्ड की मुख्य समस्या को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के एजेंडे में शामिल करने की बात कही। उन्होंने विकास को तरजीह दी, लेकिन निगम की कार्यप्रणाली पर भी जमकर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि निगम जो सड़कें बनाता है, वो तुरंत ही उखड़ने लगती हैं। इसलिए विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अफसरों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
घोषणा पत्र
स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी के लिए लोगों द्वारा बताई गई सभी बातों का ध्यान रखेंगे। अतिक्रमण और पार्किंग के लिए योजना बननी चाहिए। चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए।
अगली स्लाइड्स पर पढें पूरी खबर ...
फोटो- एचसी वर्मा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।