पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन समाज भेल द्वारा खानपान मेला व प्रतियोगिताओं का आयोजन

अग्रसेन समाज भेल द्वारा खानपान मेला व प्रतियोगिताओं का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। अग्रसेन समाज भेल द्वारा रविवार को रायसेन रोड स्थित बंसल धर्मशाला में खानपान मेला व कई प्रतियोगिताओंं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विशेष रूप से रांगोली और चाकलेट से गुलदस्ते बुके बनाना था। दोनों ही प्रतियोगिताओ में महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही मंच पर भी विभिन्न गीत संगीत के कार्यक्रम के साथ एक मिनिट प्रतियोगिता हुई। व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए गए। अग्रसेन समाज भेल के प्रचार सचिव राकेश अग्रवाल के अनुसार यह कार्यक्रम हर साल अग्रसेन जयंती के मौके पर आयोजित किया जाता है। जयंती का मुख्य कार्यक्रम २५ सितंबर को भेल कल्चरल हाल में होगा।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।