वे 40 सदस्यीय डीपीएस स्कूल की टीम में एकमात्र पदक विजेता रहे।
भोपाल। भोपाल के प्रतिभावान तैराक तन्मय शिंदे ने वेस्टजोन सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। तन्मय ने ५०मी फ्री स्टाइल और 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले में क्रमश: कांस्य पदक जीता। वे 40 सदस्यीय डीपीएस स्कूल की टीम में एकमात्र पदक विजेता रहे।
प्रतियोगिता महाराष्ट्र के संगमनेर में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित की गई थी। जिसमें गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित कुल 6 राज्यों के 120 स्कूलों के तैराकों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में दो पदक जीतकर तन्मय बेहद खुश हैं और वे राष्ट्रीय स्पर्धाओं में और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं।
तन्मय ने बताया कि संगमनेर में हुई स्पर्धा में काफी बड़े मुकाबले हुए जिसमें उन्हें पदक जीतकर बेहद खुशी हो रही है। तन्मय इसके पूर्व जिला व राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुके हैं।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।