भोपाल। एमपी नगर इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद किसी महिला मित्र को लेकर हुआ है। हालांकि, घटना के असल कारण फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह हमला आशीष सैनी पर किया गया। आशीष एक निजी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। आरोपी कौन थे पुलिस फिलहाल यह पता नहीं लगा पाई है। आशीष के बाएं हाथ की कलाई के पास चाकू से वार किया गया है। नर्मदा अस्पताल में आशीष का इलाज चल रहा है। उसके बयान के बाद ही घटना के असल कारण सामने आ सकेंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।