भोपाल। गोविंदपुरा स्थित रामलीला मैदान में 25 सितंबर से पहली बार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में सभी प्रकार के स्टाल व आकर्षक झूले रहेंगे। इसके अलावा मेले में रामलीला मंचन 10 दिन तक चलेगा।
रामलीला समिति के पदाधिकारी आरए गुप्ता व टीआर मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भेल में पिछले 50 वर्ष से रामलीला हर साल शारदीय नवरात्रि के मौके पर आयोजित की जाती है। इसका समापन दशहरा उत्सव व राम के राज्याभिषेक के साथ होता है।
राम लीला में दर्शकों की लगातार कम हो रही भीड़ को देखते हुए भेल क्षेत्र में पहली बार रामलीला मेले का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में आरएन महापात्र, सुभाष पगारे, वीरेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, एमसी अग्रवाल, आरएन तिवारी, एमके सचदेव, रमेश चंद्र चौकसे, समीर कुकरेजा, जीएल सोलंकी, प्रदीप अहिरवार व मनोज शर्मा सहित रामलीला के कई कलाकार मौजूद थे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।