पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी सेक्रेटरी एक्जाम के २५ तक आवेदन

कंपनी सेक्रेटरी एक्जाम के २५ तक आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेटरीज आफ इंडिया के दिसंबर-2014 में होने वाले एक्जाम के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 25 सितंबर तक एक्जाम फॉर्म फिल कर सकते हैं।
दिसंबर में होने वाले एक्जाम के लिए सिर्फ वही स्टूडेंट्स वैलेड हैं, जिन्होंने फरवरी- 2014 में रजिस्टर्ड किया था। ये एक्जाम फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu के एक्जाम कॉर्नर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
इसके साथ ही जून-2015 में होने वाले प्रोग्राम के लिए 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही स्टूडेंट्स जून-2015 में होने वाले एक्जाम में शामिल हो सकेंगे।

नए सिलेबस से देंगे एक्जाम
इंस्टीट्यूट आॅफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के दिसंबर-2014 में होने वाले एक्जाम में इस बार रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स नए सिलेबस के साथ एक्जाम देंगे। इंस्टीट्यूट की ओर से सिलेबस में बदलाव दिसंबर-2013 में किया गया था।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।