भोपाल। महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने एवं अमेरिकन गांधी के नाम से मशहूर बर्नी मेयर इन दिनों भोपाल दौरे पर है। सोमवार को उन्होंने आरुषि संस्था के बच्चों के मुलाकात की और बच्चों को विश्व शांति, सत्य व अहिंसा का संदेश दिया। बर्नी मेयर ने बताया कि गांधी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने और गांधी बनने के पीछे मेरा मकसद है, कि महात्मा की शिक्षा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
यह हैं अमेरिकन गांधी
वाशिंगटन निवासी 77 वर्षीय बर्नी मेयर अमेरिकन गांधी के नाम से जाने जाते हैं। पहले कैथलिक चर्च में प्रीस्ट थे। पिछले कुछ वर्षों से पूरी तरह से सामाजिक कार्यों में व्यस्त हैं। 1966 में वियतनाम युद्ध के दौरान परमाणु हथियार का प्रयोग न करने के लिए शांति मुहिम में हिस्सा लिया। 2002 में दोस्तों के कहने पर पहली बार महात्मा गांधी की वेशभूषा में नजर आए थे। शांति का संदेश देने के लिए 2005 में वे पहली बार भारत आए थे।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।