(PIC: मंत्रालय)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब रात्रिकालीन पारी में भी महिलाएं नौकरी कर सकेंगी। सरकार ने इस पर से रोक हटा ली है।
सोमवार को मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलाें को मंजूरी दी गई। मप्र में अब
विवाहित बेटी को भी अनुकम्पा नियुक्ित का लाभ मिलेगा।
बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मंत्रिमंडल में विकास कार्यों से संबंधित फैसले भी लिए गए। उन्होंने बताया कि, रात्रिकालीन पारी में काम करने वालीं महिलाआें की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार के साथ-साथ संबंधित संस्थान के प्रबंधन की भी होगी।
मंत्रिमंडल के अन्य महत्वपूर्ण फैसले...
- दैनिक वेतन भोगियों/कार्यभारित कर्मचारियों के अनुग्रह राशि 1.50 लाख से बढ़ाकर 2 लाख।
- स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग से अमला गठित होगा।
- प्रदेश में 17 नये महाविद्यालय खोले जाएंगे।
- राज्य में मैनेजमेंट कैडर सिस्टम लागू किया जाएगा।
- उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति में सेवा अवधि में एक साल की छूट दी जाएगी।
- सिविल सर्जन को जीएम हेल्थ बनाया जाएगा। 109 पदों को भरने की स्वीकृति भी केबिनेट की बैठक में दी गई।
- इंदौर की खान नदी को संवारने के लिए 90 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है, जबकि विभिन्न जिलों में सड़कें बनाने के लिए भी राशि की मंजूरी दी गई है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।