पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। दैनिक भास्कर डॉट कॉम शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमीनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने अगले दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
विपश्यना शिविर
कब-सुबह 6 बजे से(5 अक्टूबर तक)।
कहां-केरवा डेम स्थित धम्मपाल विपश्यना केंद्र पर।
क्या- शिविर में योग के साथ ही साथ तनाव से बचने और प्रसन्न रहकर जीवन जीने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
डायमंड एक्जिबिशन
कब- सुबह 11 बजे से (28 सितंबर तक)।
कहां-मालवीय नगर अंबा जी डायमंड्स शो-रूम।
क्या- एक्जिबिशन में कुछ दुर्लभ बेशकीमती रत्नों को रखा जा रहा है, इनमें ओल्ड बर्मीज, रूबी, सिलोनी पुखराज, कश्मीरी निलम और बसरा मोती शामिल है।
इंटर प्रेस टेबल टेनिस
कब-सुबह 11.00 बजे से।
कहां- तात्या टोपे स्टेडियम के इंडोर हाल में।
क्या- इसमें एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे।
जनजातीय आवास एक्जिबिशन
कब-दोपहर 12 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- एक्जिबिशन में मणिपुर की मिरिंग जनजाति की पारंपरिक संरचना 'इन्नकी' को रखा गया है।
अग्रसेन समाज का मेला
कब-दोपहर 12 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां-बीएचईएल के सांस्कृतिक भवन।
क्या-अग्रसेन जयंती के तहत अग्रसेन समाज द्वारा खानपान मेला एवं मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
संगीत समारोह
कब- शाम 7 बजे से (24 सितंबर तक)।
कहां- भारत भवन।
क्या-प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित नंदकिशोर शर्मा की जन्मशती के मौके पर ‘पं. नंदकिशोर शर्मा संगीत समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी दिवस समारोह
कब- सुबह 10 बजे से।
कहां- शंकराचार्य नगर स्थित जीबी कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में।
क्या-वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की सार्थकता- विषय पर शिक्षाविद भागीरथ कुमरावत, एसके त्रिपाठी, विजय सिंह समेत कई वक्ता विचार रखेंगे।
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो
कब- दोपहर 12 बजे (28 सितंबर तक)।
कहां-टीटी नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल।
क्या-हैंडलूम एक्सपो में देशभर के कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पाद शामिल है।
रिकवरी निराकरण शिविर
कब- सुबह 11 बजे से (26 सितंबर तक)।
कहां- टीटी नगर स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार जिला कार्यालय।
क्या- बीएसएनएल अपने लैंडलाइन और मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए लगा रहा है रिकवरी निराकरण शिविर।
वर्चुअल क्लास का टेलीकास्ट
कब- सुबह 10.30 बजे से (27 सितंबर तक)।
कहां- प्रदेश के 96 सरकारी कॉलेजों में।
क्या- आर्ट्स,कॉमर्स एंड साइंस विषयों के फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए वर्चुअल क्लासेस का टेलीकास्ट किया जाएगा।
चंदेरी उत्सव
कब- शाम 4 से रात 10 बजे से(30 सितंबर तक)।
कहां-मृगनयनी एम्पोरियम, गौहर महल, वीआईपी रोड।
क्या- उत्सव में चंदेरी में परंपरागत डिजाइनों के साथ प्रिंटेड मटेरियल भी उपलब्ध हैं।
भागवत कथा
कब- दोपहर 3 बजे से(24 सितंबर तक)।
कहां-कोटरा स्थित मैदान।
क्या- धर्म संस्कृति समिति के इस आयोजन में पं. मुकेश महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे।
दाऊ साहब हाॅकी प्रतियोगिता
कब- सुबह 10 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां-ऐशबाग स्टेडियम।
क्या- हाॅकी प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
जैन समागम कार्यक्रम
कब- सुबह 7.30 बजे से(24 सितंबर तक)।
कहां-इकबाल मैदान में।
क्या-कल्पद्रुम महामंडल विधान के तहत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
एक्जिबिट ऑफ मंथ
कब– सुबह 11 बजे से (30 सितंबर तक)।
कहां-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या-एक्जिबिट ऑफ मंथ के रूप में तमिलनाडू के पारंपरिक आभूषण शिलाम्भु को रखा गया है।

राजमहल सर्कस
कब-पहला शो 10 बजे, दूसरा शो 4 बजे, तीसरा शो शाम 7.30 बजे से (10 अक्टूबर तक)।
कहां-मंदाकिनी ग्राउंड, कोलार।
क्या-चार देशों के विदेशी कलाकारों के अलावा अफ्रीकन कलाकारों एवं हाथी, घोड़ा, कुत्तों एवं आस्ट्रेलियन तोतों द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।