एक पति-पत्नी फिल्म देख रहे होते हैं, तभी उसके एक सीन में हीरोइन का आगमन होता है। पत्नी झट से पति की आंखों पर अपनी हथेली रख देती है, ताकि उसकी नजर उस सुंदर हीरोइन पर न पड़े।
कुछ ऐसा ही मेरे और पांच वर्षीय बेटी नंदिनी के साथ हुआ। एक दिन मेरे परिचित की छोटी-सी बेटी घर आई। मैं उसके साथ खेलने लगी, बात करने लगी। अचानक नंदिनी उठी और मेरी आंखें अपनी हथेली से ढंक दी। वो बोली, मां ज्यादा मत देखो, नहीं तो आंखें दु:खने लगेंगी।
दरअसल, उसे यह लगा कि कहीं मेरा प्यार बंट न जाए। मैंने उसे बाहों में भरा और प्यार बंटने के डर से मुक्त किया। मैंने उसे समझाया कि, प्यार जितना बांटो, उतना बढ़ता है।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।