पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गांधीनगर इलाके से आनंद सोलंकी नामक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोलंकी के खिलाफ गांधीनगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद आरोपी को गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार आनंद को वर्ष 2006 में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि केंद्रीय जेल में रहने के दौरान अच्छे आचरण के कारण वह पहले भी पांच बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका था और हर बार समय पूरा होने पर वापस लौट जाया करता था। लेकिन, इस बार पैसों की कमी एवं जेल में खर्च पूरा न हो पाने के कारण मैं वापस जेल नहीं जा सका था। आरोपी आनंद अब तक 8 साल की सजा काट चुका है। उस पर पैरोल समाप्त होने के उपरांत जेल में दाखिल न होने पर केंद्रीय जेल भोपाल के माध्यम से थाना गांधीनगर में अपराध दर्ज किया गया है।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।