मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की जनसुनवाई में दर्जनों मामले पहुंचे। जनसुनवाई हर मंगलवार को होगी। इसमें अधिकारी दो घंटे बैठेंगे और संशोधन एवं डुप्लीकेट दस्तावेज सहित छात्रों की अन्य समस्याएं सुनेंगे।
भोपाल। मंगलवार को माशिमं की जनसुनवाई हुई। इसमें मंडल के सचिव शशांक मिश्र और जनसंपर्क अधिकारी एचसी चौरसिया ने छात्रों की समस्याएं सुनीं। दरअसल, अभिलेख सहित अन्य शाखाओं में लंबित प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखकर मंडल सचिव ने यह हर मंगलवार को जनसुनवाई करने का निर्णय लिया था।
यह है प्रक्रिया-सभी शाखाओं के प्रमुखों के साथ सचिव हर मंगलवार को मुख्यालय भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर बैठेंगे। यहां मंडल से संबंधित हर तरह की शिकायत सुनी जाएगी। शिकायत का मौके पर ही निराकरण कराया जाएगा और देर शाम तक छात्र को दस्तावेज थमा दिए जाएंगे।
सख्त कार्रवाई होगी
सूत्रों के मुताबिक सचिव ने साफ कर दिया है कि जनसुनवाई में ऐसे प्रकरणों का मामला सामने नहीं आना चाहिए, जो मंडल के पास लंबित हो। यदि मामला सामने आता है, तो प्रकरण लंबित रखने वाले अधिकारी या कर्मचारी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। उल्लेखनीय है कि सचिव मिश्र मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की रोज बैठक लेते हैं और उन्हें रोज सुबह टाइगेट दिया जाता है। जिसकी रिपोर्ट शाम को ली जाती है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी टारगेट अचीव नहीं कर पाया, तो उससे कारण पूछा जाता है और काम जल्द पूरा करने की हिदायत भी दी जाती है।
अच्छा काम करने पर ईनाम
मंडल प्रकरण लंबित रखने पर कर्मचारियों को दंडित ही नहीं करेगा। अच्छा काम करने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पास प्रकरण लंबित नहीं होंगे और जो समय पर काम निपटाते होंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।