पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। ग्रेड पे बढ़ाने, पूरे सेवाकाल में एक प्रमोशन देने, प्रमोशन कोटा यथावत रखने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स मंगलवार को सेकंड स्टाप स्थित अंबेडकर मैदान में धरना दिया।

धरना स्थल पर सभा हुई, जिसे प्रांताध्यक्ष आरएस तोमर, जीपी पाठक, आरकेएस तोमर, डीके मालवीय, आेंकार सिंह, डीएस भदौरिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शासन ने सब इंजीनियर्स से असिस्टेंट इंजीनियर का प्रमोशन कोटा 50 से घटाकर 33 फीसदी कर दिया।

अन्य राज्य सरकारों ने ग्रेड पे 3200 और 3600 की जगह 4200 रुपए कर दिया। संविदा पर कार्यरत सब इंजीनियर्स को कई राज्यों में नियमित कर दिया गया। मप्र सरकार ने प्रमोशन की बजाय सुविधाएं कम कर दीं।
इसके विरोध में कई बार मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। यदि सरकार ने मांगें जल्द पूरी नहीं की तो बेमुद्दत हड़ताल कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रांताध्यक्ष ने कहा बुधवार को धरना स्थल से रैली निकाली जाएगी।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।