(PIC: आयोजन स्थल का निरीक्षण करते समिति के सदस्य।)
भोपाल। कोलार के नयापुरा स्थित दशहरा मैदान में मां पहाड़ वाली सेवा समिति द्वार आयोजित नव रात्रि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को समिति के संरक्षक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण अवनीश भार्गव ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
अवनीश भार्गव ने बताया कि 25 से नौ दिवसीय मेला कोलार में रहेगा। इन नौ दिनों तक रोजाना सांस्कृतिक आयोजन होंगे। दशहरा पर्व पर 51 फीट का रावण व 40-40 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष श्याम सिंह मीना, मनोहर मीना, आशुतोष अरजरिया , भवानी शंकर रायकवार समेत कई लोग मौजूद थे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।