पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूतपूर्व सैनिकों की रैली 28 को

भूतपूर्व सैनिकों की रैली 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: मीडिया करते सेना के अधिकारी)
भोपाल। 3ईएमई सेंटर बैरागढ़ में 28 सितंबर को भूतपूर्व सैनिकों की रैली निकाली जाएगी। भोपाल स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजय चावला ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों की यह रैली भोपाल उप क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल डीएम करियप्पा के तत्वावधान में होगी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रहेंगे।

भूतपूर्व सैनिकों एवं नागरिक प्रशासन और सेना के बीच समंवय स्थापित करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें भूतपूर्व सैनिक राज्य शासन से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।
पीआईबी भोपाल के महानिदेशक डॉ. पीजे सुधाकर ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए रक्षा मंत्रालय प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। जिसके तहत प्रशिक्षण देना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेंशन लाभ, कौशल विकास और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की शैक्षणिक सुविधाएं जैसे कार्य जारी है।
गौरतलब है कि मंगलवार को 3ईएमई सेंटर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें सेना के कर्नल पाठ सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार प्रकट किए। रैली में 100 सैन्य अधिकारी और 2000 से अधिक भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन हिस्सा लेंगे।


अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।