भोपाल। माधवराव सिंधिया अंतर संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भोपाल संभाग टीम के चयन के लिए बीडीसीए एक टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है, जो बुधवार से बाबे आली मैदान पर होगा।
इसमें भोपाल के शीर्ष क्लब हिस्सा लेंगे। मैच दो दिवसीय होंगे। पहला मुकाबला अंकुर क्रिकेट अकादमी और नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बीच खेला जाएगा। टूनामेंट का औपचारिक उदघाटन भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अकील और चेयरमैन एएस सिंहदेव सुबह 9.00 बजे करेंगे।
बीडीसीए के सचिव जुनैद किदवई ने बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से भोपाल की सीनियर टीम का चयन किया जाएगा, इसमें भोपाल के क्लबों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अंकुर अकादमी, एनसीसीसी, अरेरा अकादमी, मयंक चतुर्वेदी अकादमी, भोपाल अकादमी, सेंट माइकल अकादमी , ज्योतिरादित्य अकादमी, आईपीसी और उड़ान क्रिकेट अकादमी शामिल हैँ। यह टूर्नमेंट 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सीनियर टीम 13 अक्टूबर को रीवा रवाना हो जाएगी, जहां माधव राव सिंधिया अंतर संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट होना है। इसके दूसरे दिन से ही बाबे आली पर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। अंडर-14 में भी लगभग यही क्लब हिस्सा लेंगे। अंडर-14 मुकाबले भी दो दिवसीय होंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।