भोपाल। दैनिक भास्कर डॉट कॉम शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमीनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने अगले दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समय के अनुसार कर सकते हैं।
पेंटिंग एक्जिबिशन
कब-दोपहर 2 से रात 8 बजे तक(29 सितंबर)।
कहां-भारत भवन।
क्या- पुणे के आर्टिस्ट चौधरी बालू एन. की पेंटिंग एक्जिबिशन ‘ब्रीदिंग फॉर्म्स’ में सर्कल को विशेष रूप से जगह दी गई है।
फिजियोथैरेपी कैंप
कब- सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक एवं शाम 4 से शाम 7 बजे तक(28 सितंबर)।
कहां-ई-14 शासकीय आवास कोटरा सुल्तानाबाद स्थित डॉ. गांगुली चैरिटेबल हास्पिटल एवं योग अनुसंधान परिषद दफ्तर।
क्या-कैंप में जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों एवं कमर का दर्द, हाथ-पैर का सुन्न होना एवं लकवा के मरीजों का चेकअप कर परामर्श दिया जाएगा।
इंटर क्लब टूर्नामेंट
कब-सुबह 9.00 बजे से (12 अक्टूबर)।
कहां-बाबे आली मैदान।
क्या-टूनामेंट में भोपाल के शीर्ष क्लब हिस्सा लेंगे। हर मैच दो दिवसीय होंगे।
विपश्यना शिविर
कब-सुबह 6 बजे से(5 अक्टूबर तक)।
कहां-केरवा डेम स्थित धम्मपाल विपश्यना केंद्र पर।
क्या- शिविर में योग के साथ ही साथ तनाव से बचने और प्रसन्न रहकर जीवन जीने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
डायमंड एक्जिबिशन
कब- सुबह 11 बजे से (28 सितंबर तक)।
कहां-मालवीय नगर अंबा जी डायमंड्स शो-रूम।
क्या- एक्जिबिशन में कुछ दुर्लभ बेशकीमती रत्नों को रखा जा रहा है, इनमें ओल्ड बर्मीज, रूबी, सिलोनी पुखराज, निलम और बसरा मोती शामिल है।
जनजातीय आवास एक्जिबिशन
कब-दोपहर 12 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या- एक्जिबिशन में मणिपुर की मिरिंग जनजाति की पारंपरिक संरचना 'इन्नकी' को रखा गया है।
अग्रसेन समाज का मेला
कब-दोपहर 12 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां-बीएचईएल के सांस्कृतिक भवन।
क्या-अग्रसेन जयंती के तहत अग्रसेन समाज द्वारा खानपान मेला एवं मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो
कब- दोपहर 12 बजे (28 सितंबर तक)।
कहां-टीटी नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल।
क्या-हैंडलूम एक्सपो में देशभर के कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए आकर्षक उत्पाद शामिल है।
रिकवरी निराकरण शिविरकब- सुबह 11 बजे से (26 सितंबर तक)।
कहां- टीटी नगर स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार जिला कार्यालय।
क्या- बीएसएनएल अपने लैंडलाइन और
मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए लगा रहा है रिकवरी निराकरण शिविर।
वर्चुअल क्लास का टेलीकास्ट
कब- सुबह 10.30 बजे से (27 सितंबर तक)।
कहां- प्रदेश के 96 सरकारी कॉलेजों में।
क्या- आर्ट्स,कॉमर्स एंड साइंस विषयों के फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए वर्चुअल क्लासेस का टेलीकास्ट किया जाएगा।
चंदेरी उत्सव
कब- शाम 4 से (30 सितंबर तक)।
कहां-मृगनयनी एम्पोरियम, गौहर महल, वीआईपी रोड।
क्या- उत्सव में चंदेरी में परंपरागत डिजाइनों के साथ प्रिंटेड मटेरियल भी उपलब्ध हैं।
दाऊ साहब हाॅकी प्रतियोगिता
कब- सुबह 10 बजे से (25 सितंबर तक)।
कहां-ऐशबाग स्टेडियम।
क्या- हाॅकी प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
एक्जिबिट ऑफ मंथ
कब– सुबह 11 बजे से (30 सितंबर तक)।
कहां-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय।
क्या-एक्जिबिट ऑफ मंथ के रूप में तमिलनाडू के पारंपरिक आभूषण शिलाम्भु को रखा गया है।
राजमहल सर्कस
कब-पहला शो 10 बजे, दूसरा शो 4 बजे, तीसरा शो शाम 7.30 बजे से (10 अक्टूबर तक)।
कहां-मंदाकिनी ग्राउंड, कोलार।
क्या-चार देशों के विदेशी कलाकारों के अलावा अफ्रीकन कलाकारों एवं हाथी, घोड़ा, कुत्तों एवं आस्ट्रेलियन तोतों द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।