भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बुधवार को मीडिया पर व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। व्याख्यान का विषय "एकात्म मानव दर्शन और मीडिया की भूमिका' है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान और विशेष अतिथि जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.बीके कुठियाला करेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर तीन बजे रखा गया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की विकास यात्रा पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के स्थापना वर्ष 1990 से अब तक की विकास यात्रा को फोटो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग, कम्प्यूटर विभाग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रयोगशाला तथा विश्वविद्यालय पुस्तकालय का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकें ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ तथा ‘भारतीय जनजाति समाजः संवाद परंपराएं एवं सांस्कृतिक आस्थाएं’का लोकार्पण किया जाएगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।