(FILE PIC)
मप्र में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए एक गाइड लाइन का मसौदा तैयार किया है।
भोपाल। कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि, इस चुनाव में ऐसे लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य बीजेपी में है। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि, अगर किसी नेता का वार्ड आरक्षित हो गया है, तो उसे दूसरे वार्ड से टिकट नहीं दिया जाएगा। साथ ही सामान्य के रूप में आरक्षित वार्ड में रिजर्व केटेगरी के नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा।
वर्मा ने कहा कि चुनाव के संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर समिति बनाई जाएगी, जो स्थानीय स्तर पर संसाधन जुटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए कई बिंदुओं पर लगभग बातचीत हो चुकी है और इस बारे में गाइड लाइन तैयार कर दी जाएगी। वर्मा ने बताया कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव के दो घोषणा पत्र रहेंगे। एक घोषणा पत्र स्थानीय स्तर का होगा और दूसरा प्रदेश स्तर का रहेगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।