(PIC: हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी)
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों के इस फैसले से यूनिवर्सिटी का काम काज ठप होने की नौबत आ गई है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण यदि विवि का काम प्रभावित होता है तो सभी संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। विवि के नोटिस जारी करने के बाद कर्मचारी भड़क गए हैं।
नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले एक महीने से विवि के करीब 240 संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 2 सितंबर से कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा मांगों को अनसुना करने पर कर्मचारियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया।
आरजीपीवी कर्मचारी व श्रमिक संघ के महामंत्री सूरज प्रकाश गांधी के अनुसार हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी।
उधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ किया है कि कर्मचारियों की इस हड़ताल को विवि के खिलाफ दुष्प्रचार और नियमित कामों में रुकावट पैदा करने वाली गतिविधि माना जाएगा। अगर कर्मचारियों की हड़ताल से विवि के नियमित कामकाज पर व्यवधान पैदा होता है तो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।