पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुरू हुई शक्ति की साधना और आराधना, मंदिरों सुबह से ही रही भक्तों की भीड़

शुरू हुई शक्ति की साधना और आराधना, मंदिरों सुबह से ही रही भक्तों की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मां की प्रतिमा स्थापना के लिए ले जाते भक्त।)
भोपाल। नवरात्रि का पर्व गुरुवार से शुरु हो गया। देशभर में आज घट स्थापना कर शक्ति की आराधना की जाएगी। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों सहित माता के दरबार में भक्तों की खासी भीड़ देखने को मिली। महोत्सव को लेकर मंदिरा में आकर्षक सजावट की गई है। इस मौके पर गोविंदपुरा स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार से पहली बार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में सभी प्रकार के स्टाल व आकर्षक झूले रहेंगे। इसके अलावा मेले में रामलीला मंचन 10 दिन तक चलेगा।

शक्ति की साधना और आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ हुई। पहले दिन मां दुर्गा के शैल पुत्री स्वरूप की पूजा के लिए विशेष रहा। इस बार अष्टमी नवमी तिथि एक साथ होने से नवरात्र आठ दिन के होंगे। इसके साथ ही दशहरा तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा।

इधर, शहर में 700 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। झांकी पंडालों में अलग-अलग राज्य शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, देवी मंदिरों में भी मां के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई है। पंडितों का मत है कि सप्तशती चालीसा आदि के नौ पाठ आठ दिन में पूरा करने के लिए अंतिम दिन दो बार पाठ करना सर्वोत्तम रहेगा।

दशहरा पर अमृत सिद्धि योग
दशहरा का दिन अबूझ मुहूर्त वाला होता है। इस दिन वाहन स्वर्ण आभूषण खरीदना उत्तम होता है। इस दिन शाम 5.35 से अगले दिन 5.35 बजे तक अमृत सिद्धि योग रहेगा।

दो दिन सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिषी अंजना गुप्ता के अनुसार 27 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से प्रारंभ होकर रात 9.50 बजे तक रहेगा। जबकि 29 सितंबर को यह सूर्योदय से रात 10.05 बजे तक रहेगा।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें
फोटो- गगन नायर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।