पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीज कांग्रेस में शार्ट सर्किट से हुआ धमाका, बोले सीएम ऐसे धमाके होते रहते हैं

बीज कांग्रेस में शार्ट सर्किट से हुआ धमाका, बोले सीएम-ऐसे धमाके होते रहते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: बीज महोत्सव में बोलते मुख्यमंत्री)
भोपाल। देश के किसानों को खेती की नई तकनीकों के नजदीक लाने और योजनाओं का फायदा मौके पर देने के लिए गुरुवार से प्रदेशभर में कृषि महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इसकी शुरुआत बीज महोत्सव से हुई। बीज महोत्सव के दौरान शार्ट सर्किट से हुए धमाके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली, ऐसे धमाके तो होते रहते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री नूर उस सबा में आयोजित बीज महोत्सव का शुभारंभ किया। इसमें देशभर के बीज वैज्ञानिक शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी मौजूद थे। बीज कांग्रेस में सफल कृषि के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज विषय पर मंथन हुआ। कांग्रेस में कृषि वैज्ञानिकों के साथ सार्क देशों के प्रतिनिधि, केन्द्र सरकार के आला अफसर और निजी कंपनियों के अधिकारी भी शामिल हुए।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।