पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सीलेंस स्कूल के स्टूडेंट्स ने सेलिब्रेट की मंगल यान की सफलता

एक्सीलेंस स्कूल के स्टूडेंट्स ने सेलिब्रेट की मंगल यान की सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। शिवाजी नगर स्थित एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को मंगल यान की सफलता को लेकर सेलिब्रेशन सेरेमनी आयोजित की गई। इस मौके पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रिटायर प्रोफेसर एवं स्पेश साइंस विशेषज्ञ एके ग्वाल ने छात्र-छात्राओं को मंगल यान की सफलता एवं इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मंगल यान की सफलता को देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मंगल पर जीवन संभव है यह बात लंबे समय से होती आ रही है। लेकिन, मंगल यान की इस सफलता ने मंगल गृह से जुड़ी और भी कई जानकारियां हमारे वैज्ञानिकों तक पहुंचाई है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रोफेसर ग्वाल से कई सवाल पूछे, जिसके जवाब उन्होंने उदाहरण के साथ दिए। यह कार्यक्रम सर्च एंड रिसर्च डेवलेपमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोसायटी की चेयरमेन मोनिका जैन ने कहा कि ऐसे सफल प्रयोग से हमें अंतरिक्ष और गृहों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है।
अगली स्लाइड्स पर देखें वीडियो...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।