(FILE PIC: इरफान खान होंगे मुख्य भूमिका में।)
- फ्रांस के सहयोग से बनने वाली साईं कबीर की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में कंगना रनोट के साथ होंगे इरफान खान। साईं इससे पहले मप्र में रिवाल्वर रानी शूट कर चुके हैं।
भोपाल। कंगना रनोट के साथ 'रिवाल्वर रानी' बना चुके साई कबीर की नई फिल्म 'डिवाइन लवर्स' की शूटिंग मुंबई के अलावा भोपाल में भी होगी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें कंगना और इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में प्रेम के नए पहलू दिखेंगे। मुस्लिम परिवेश की इस फिल्म को साई कबीर 21 वीं सदी की मुस्लिम सोशल कहते हैं, जो नए तरीके से उस परिवेश के किरदारों का चित्रण करेगी।
फ्रांस के सहयोग से बनेगी..
शैलेष आर सिंह और फ्रांस के लियोनार्ड ग्लोविंस्की 'डिवाइन लवर्स' के संयुक्त निर्माता हैं। हिंदी में यह फिल्म फ्रांस के सहयोग से बन रही है। अभी तक की योजना के मुताबिक यह फिल्म भारत के साथ ही फ्रांस में भी रिलीज की जाएगी। वहां के दर्शकों की सुविधा के लिए फिल्म में फ्रांसीसी भाषा में सबटायटल्स रहेंगे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।