राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता।
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में LNCT की सृष्टि गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कॉलेज के प्रणव वशिष्ठ दूसरे एवं अंशुल सक्सेना चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता इंदौर के चमेली देवी महाविद्यालय में खेली गई।
भोपाल नोडल ने फाइनल मुकाबले में इंदौर को एकतरफा शिकस्त दी। प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और रीवा नोडल की टीमों ने हिस्सा लिया। एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे और फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. सिंघई तथा उपाध्यक्ष अमित बोध ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।