पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई से पकड़ा गया चाइना के मैजिक पेन से चेक भरकर फ्रॉड करने वाला

मुंबई से पकड़ा गया चाइना के मैजिक पेन से चेक भरकर फ्रॉड करने वाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल शालीमार के पार्टनर के चेक में हेरफेर करके निकाल लिए थे 2.30 लाख रुपए। जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है आरोपी। 29 तक रिमांड पर लिया।

भोपाल। चाइन के मैजिक पेन के जरिये फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर निवासी हयात शौकत को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 29 तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है। आरोपी ने मंगलवारा, हनुमागंज, ऐशबाग में लोगों को ठगा था।

यह था मामला...
बालाजी नगर, जेके रोड निवासी विनोद दत्ता हमीदिया रोड स्थित होटल शालीमार में पार्टनर हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि, फर्स्ट इंप्रेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का सेल्समैन बनकर कुछ दिनों पहले आरोपी उनसे मिला था। आरोपी ने अपना नाम अरविंद बताया था। उसने खुद को उधमपुर, जम्मू का रहने वाला बताया था। आरोपी ने उनके होटल में सस्ते दाम में साबुन-तेल सप्लाई करने की बात कही। विनोद ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। इसके एवज में आरोपी ने विनोद से 1100 रु. का चेक देने की गुजारिश की। विनोद ने हमीदिया रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक की चेकबुक निकाली, आरोपी ने अपनी जेब से पेन निकालकर उन्हें थमा दिया। उसके पेन से विनोद ने 1100 की राशि चेक में भर दी, लेकिन साइन करने के दौरान अपने पेन का इस्तेमाल किया। विनोद को गड़बड़ी का पता तब चला जब उनके मोबाइल फोन पर 2.30 लाख रुपए निकाले जाने का मैसेज आया।

विनोद के मुताबिक आरोपी ने नौ सितंबर को बैंक में चेक दाखिल कर 13 सितंबर को कैश करा लिया। मोबाइल फोन पर आए मैसेज से विनोद को गड़बड़ी का पता चला। वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि आरोपी ने चेक में भरी गई राशि बदल दी थी, बाकी पूरा चेक वही था। उन्होंने अंदाजा लगाया है कि आरोपी ने पेन की स्याही में किसी केमिकल का इस्तेमाल किया है। इससे चेक के अंक उसने आसानी से बदल दिए। विनोद की शिकायत पर मंगलवारा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।