भोपाल। अग्रसेन जयंती पर गुरूवार को संतनगर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अव्वल रहे विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिए गए।
अग्रवाल समाज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी अग्रसेन जयंती के मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नवयुवक सभा भवन में हुई इस प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी दिए गए।
यहां साधु वासवानी स्कूल के चार व नवयुवक सभा द्वारा संचालित विद्यालयों के चार विद्यार्थियों ने बाजी मारी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर अग्रसेन समाज के राजेन्द्र गर्ग, विष्णु बंसल, राम बंसल, सहित पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी, नानक चंदनानी व सभी विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।