भोपाल। संतनगर में बनने वाले उद्यान का नाम संत हिरदाराम गुलाब उद्यान होगा। यह घोषणा हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने उद्यान के भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर कही। राजेन्द्र नगर कालोनी में तालाब किनारे आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रहे परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करके उनके बताएं मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने नगरवासियों को गुलाब उद्यान के निर्माण को लेकर बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महापौर कृष्णा गौर ने कहा कि इस उद्यान के लिए पहले साल 50लाख फिर दूसरे साल 50 लाख स्वीकृत हुए। जिसे मिलाकर कुल एक करोड़ की लागत से गुलाब उद्यान बनाया जाएगा। भोपाल सांसद आलोक संजर यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने गुलाब उद्यान के भूमिपूजन के मौके पर उपस्थित जनों को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही विकास कार्य किए जाने की बात कही।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुलाब उद्यान के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि सीहोर नाके से उद्यान का प्रवेश द्वार रहेगा। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र नगर कालोनी से उद्यान शुरू होगा, जो संत जी की कुटियां तक करीब 20 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यहां पांच लाख की लागत से संत कुटियां के पास सौ फिट चौड़ा गेट भी बनाया जाएगा।
गुलाब उद्यान के साथ-साथ एक पाथ-वे बनेगा, जहां से लोग पैदल आ जा सकेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, एमआईसी मेम्बर कृष्ण मोहन
सोनी, वार्ड पार्षद संध्या प्रधान, जोन अध्यक्ष ईश्वरी नाथानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत भारानी सहित कई अतिथि व स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।