(PIC: टीन शेड स्थित आदर्श दुगा मंदिर में विराजी मां। यह तस्वीर शेयर की है चंद्रशेखर तिवारी ने।)
भोपाल। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की साधना उपासना के विशिष्ट पर्व नवरात्र में शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर में 700 से अधिक स्थानों पर झांकियां सजा कर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। देवी मंदिरों में आकर्षक सज्जा की गई है। आठ दिवसीय नवरात्र का समापन दो अक्टूबर को होगा। इस दौरान कई जगह जगरातों में भजन-कीर्तन होंगे।
लाखों की लागत से सजे पंडाल आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित
शहर में एक से बढ़कर एक आकर्षक देवी प्रतिमाएं झांकी पंडाल सजाए गए हैं। बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, पांच नंबर स्टॉप, दस नंबर, जवाहर चौक, बरखेड़ा, एमपी नगर, चौक, मंगलवारा, इतवारा, बरखेड़ी, तलैया, कोटरा जिंसी आदि क्षेत्रों में लाखों की लागत से भव्य आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। देवी दरबारों और अन्य स्थानों पर गरबा डांडिया के माध्यम से भी मां शक्ति की आराधना प्रारंभ की जा चुकी है।
पंचमीपर राम बारात
आगामी 29 सितंबर को पंचमी पर मरघटिया महावीर मंदिर से राम बारात निकाली जाएगी, जो जवाहर चौक, जनकपुरी पहुंचेगी। सप्तमी पर भेल, न्यू मार्केट और पंचशील नगर की कालीबाड़यों में दुर्गा पूजा महोत्सव मनेगा।
दशहरा पर अमृत सिद्धि योग
दशहरा का दिन अबूझ मुहूर्त वाला होता है। इस दिन वाहन स्वर्ण आभूषण खरीदना उत्तम होता है। इस दिन शाम 5.35 से अगले दिन 5.35 बजे तक अमृत सिद्धि योग रहेगा।
दो दिन सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिषी अंजना गुप्ता के अनुसार 27 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से प्रारंभ होकर रात 9.50 बजे तक रहेगा। जबकि 29 सितंबर को यह सूर्योदय से रात 10.05 बजे तक रहेगा।
अंदर देखें कुछ तस्वीरें...
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।