(PIC: ठगी का शिकार बुजुर्ग)
भोपाल। सीएम की जनसुनवाई में आए एक बुजुर्ग से शातिर जालसाज ने ढाई सौ रुपए और
मोबाइल फोन ठग लिया। बदमाश ने खुद को सीएम का भांजा बताया और बुजुर्ग की मुलाकात उनसे कराने का झांसा दिया था।
बनखेड़ी, होशंगाबाद निवासी 60 वर्षीय शंकर लाल अहिरवार शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान की जनसुनवाई में आवेदन देने आए थे। शंकर के मुताबिक उन्होंने इंद्रा आवास योजना के तहत लोन का आवेदन किया था। इसका पैसा स्वीकृत हो गया है, लेकिन गांव के सरपंच और सचिव ने रकम अब तक नहीं दी है।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह सीएम हाउस के गेट नंबर छह पर बैठे थे। तभी ठिगने कद का युवक स्कूटर से उनके पास आया। उसने खुद को सीएम का भांजा बताया और उन्हें अपने साथ कमला पार्क मोड तक ले गया। यहां आरोपी ने बुजुर्ग के मोबाइल फोन से किसी से बात की। कुछ पैसे मांगे तो उन्होंने ढाई सौ रुपए निकाल कर उसे थमा दिए। इसके बाद आरोपी वहां से स्कूटर लेकर भाग निकला। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो शंकर श्यामला हिल्स थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।