पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन, भत्ते और ट्रांसफर नहीं करने की मांग को एमआरसी ने किया प्रदर्शन

वेतन, भत्ते और ट्रांसफर नहीं करने की मांग को एमआरसी ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन शिक्षा केंद्र के प्रशासक को सौंपा।)
भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र से जुड़े मोबाइल रिसोर्स कंसलटेंट(एमआरसी) ने शुक्रवार को अरेरा हिल्स स्थित राज्य शिक्षा केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। वेतन, भत्ते बढ़ाने और ट्रांसफर नहीं करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व कर रहीं एमआरसी रश्मि दुबे ने बताया कि प्रदेश के नेत्रहीन और विकलांग बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षा केंद ने एमआरसी की नियुक्ति की है। हम वेतन और भत्तों से हम असंतुष्ट हैं, इसलिए हमने प्रदर्शन के जरिए अपनी बात सामने रखी। प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन शिक्षा केंद्र के प्रशासक को सौंपा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।