पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देखिए नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा के खून से रचे चित्र

देखिए नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा के खून से रचे चित्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के चित्रकार महेश यादव खून से चित्रकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एमपी नगर में सबके सामने मोदी और ओबामा के चित्र बनाए।

भोपाल। शुक्रवार को राजधानी के एमपी नगर स्थित प्रेस कॉम्पलेक्स में एक अनूठे चित्रकार की कला को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। उसे कवरेज करने मीडिया भी उमड़ पड़ा। यह चित्रकार हैं महेश यादव। वे अपने खून से चित्र बनाते हैं। मकसद जनचेतना लाना और सामाजिक उद्देश्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना।

इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर खून से चित्र बनाए। उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चित्रों को साकार किया।

यह है मोदी का यात्रा..
भारतीय प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के बुलावे पर अपनी पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर 25 सितंबर को अमेरिका रवाना हो चुके हैं। मोदी इस 100 घंटे से कुछ अधिक की यात्रा में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण देने के साथ 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अंदर देखें महेश की चित्रकारी...

अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।