(PIC: कृषि महोत्सव के दौरान ट्रैक्टर की सवारी करते मंत्री।)
राजधानी का लाल परेड ग्राउंड शुक्रवार को किसानों की जयजयकार से गूंज उठा। यहां आयोजित कृषि महोत्सव में केंद्रीय सरकार ने मप्र के किसानों की कामयाबी का खूब गुणगान किया। मप्र के मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कई घोषणाएं कीं।
भोपाल। मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान पर कृषि महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश में रिकॉर्ड कृषि उत्पादन हुआ है। कृषि क्षेत्र में मप्र लगातार प्रगति कर रहा है। किसानों को मध्यप्रदेश में जीरो ब्याज पर ऋण मुहैया कराने का प्रयास, तो ऐतिहासिक है। इससे किसानों को सपोर्ट मिलेगा और उनका जोखिम भी कम हो जाएगा।
महोत्सव में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव और उद्यानिकी मंत्री कुसुम मेहदेले विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाश जोशी, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, मप्र कृषक आयोग के चेयरमेन कैलाश पाटीदार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, सांसद आलोक संजर, आदि भी मौजूद थे।
कृषि महोत्सव में घोषणाएं...
- आने वाले तीन सालों में मिट्टी हेल्थ कार्ड बनेंगे।
- किसानों के लिए नई बीमा पॉलिसी आएगी।
उत्सव के बारे में...
प्रदेश में कृषि महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों की तरक्की और खेती-किसानी की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है। साथ ही महोत्सव के दौरान कृषि एवं सम्बद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मछली पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर दोनों के मध्य नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाना एवं नवीन फसल किस्मों की संभावनाओं के आधार पर भविष्य में प्रदेश के फसल चक्र को परिवर्तन कर कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। कृषि महोत्सव प्रदेश के सभी जिलों में 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर की अवधि में मनाया जा रहा है।
अंदर देखें कुछ तस्वीरें...
फोटो : अनिल दीक्षित।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।