पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानहानि मामले में दिग्विजय सिंह कोर्ट में हुए पेश, एबीवीपी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री विष्

मानहानि मामले में दिग्विजय सिंह कोर्ट में हुए पेश, एबीवीपी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री विष्णुदत्त पर लगाए थे व्यापमं घोटाले में शामिल होने के आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(PIC: कोर्ट से बाहर निकलते कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह।)
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को दो मामलों में कोर्ट पहुंचे। एक मामले में उन्होंने उमा भारती पर मानहानि का दावा ठोका है। दूसरे में अभाविप के नेता ने उन पर मानहानि का दावा किया है।
भोपाल। कांग्रेस महासचिव एवं मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मानहानि मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। दिग्विजय सिंह के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने मानहानि का दावा ठोका है। इस मामले में शनिवार को दिग्विजय सिंह ने साक्ष्य पेश किए।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान शर्मा पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने एवं अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने संबंधित कई आरोप लगाए थे। शर्मा के अधिवक्ता सचिन वर्मा ने बताया कि संजय सिंह की कोर्ट में याचिका के क्षेत्राधिकार पर फैसला हो चुका है। इसके बाद ही विष्णुदत्त शर्मा को साक्ष्य के लिए बुलाया गया।
दूसरा, मामला उमा भारती से जुड़ा है। इसमें उमा भारती ने दिग्विजय सिंह पर घोटाले का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज सिंह माहेश्वरी की कोर्ट में सुनवाई हुई।
फोटो : अनिल दीक्षित
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।