पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोशनी से जगमगा रही हैं झांकियां, कतारों में लगकर भक्त कर रहे हैं मां के दर्शन

रोशनी से जगमगा रही हैं झांकियां, कतारों में लगकर भक्त कर रहे हैं मां के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। इन दिनों शहर दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है। मां दुर्गा की झांकियों और सड़कों पर आकर्षक सजावट की गई है। तरह-तरह की लाइटों से जगमगा रही शहर की झांकियों में घूमने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। देवी मां के गीतों से पूरा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया है।

पंडालों में सुबह से ही दुर्गा मां की पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। शहर के पंडालों और विशेष मंदिरों में शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। इस कड़ी में शाम को भी विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।

शहर के दस नंबर मार्केट में स्थित दुर्गा पंडाल में देवी मां की एक झलक पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग रही हैं। शहर में कहीं इस्कॉन मंदिर की झलक देखने को मिल रही है तो कहीं गंगा अवतरण की। शहर में बने पंडालों में देवी जी के विभिन्न रूपों के दर्शन हो रहे हैं।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- अनिल दीक्षित।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।