पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द संस्कार वैली स्कूल में राउंड स्कवायर कॉन्फ्रेंस: सोमवार को आएंगे आमिर खान

द संस्कार वैली स्कूल में राउंड स्कवायर कॉन्फ्रेंस: सोमवार को आएंगे आमिर खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल में 'राउंड स्कवायर कॉन्फ्रेंस 2014' रविवार से शुरु हो रही है। 4 अक्टूबर तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। इसमें की नोट एड्रेस के लिए 29 सितंबर को अभिनेता आमिर खान आएंगे। कॉन्फ्रेंस में 1 अक्टूबर को फेमस जर्नलिस्ट और ऑथर सागरिका घोष स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगी। वहीं 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु' महात्रया रा' स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।

क्या है राउंड स्कवायर
राउंड स्कवायर दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूल्स का ग्रुप है। राउंड स्कवायर पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और स्किल्स डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। ये यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। इसके दुनियाभर में 100 से ज्यादा स्कूल्स मेंबर हैं।

ये रहेगा शेड्यूल
राउंड स्कवायर कॉन्फ्रेंस साउथ ईस्ट एशिया और गल्फ रीजन की ओर से होस्ट की जा रही है। इस बार की कॉन्फ्रेंस द संस्कार वैली स्कूल भोपाल और किंग्स अकेडमी जॉर्डन की ओर से आयोजित की जा रही है।
  • 28 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से रजिस्ट्रेशन के साथ कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। संस्कार हाट ओपन होने के बाद शाम 4.45 बजे ग्लोबल स्कूल रिहर्सल होगी।
  • 29 सितंबर को सुबह 9.30 बजे आमिर खान इनॉग्रेशन करेंगे। इसके बाद वे स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगे। दोपहर के सेशन में गरबा, मांडना मेकिंग और ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी।
  • कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन एडवेंचर डे रहेगा। रायसेन का किला, भोजपुर, भीमबैटका, केरवा डैम, इस्लाम नगर, मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय स्टूडेंट्स विजिट करेंगे। वहीं शाम को स्टूडेंट्स अभिव्यक्ति गरबा जाएंगे।
  • 1 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे ऑथर सागरिका घोष की स्पीकर होंगी।
  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्टूडेंट्स सोशल सर्विस करेंगे। शाम को 5 बजे महात्रया रा स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
  • 3 अक्टूबर को क्लोजिंग सेरेमनी होगी इसमें स्टूडेंट्स प्लांटेशन के साथ कई एक्टिविटीज में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का लास्ट डे डिपार्चर डे रहेगा।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वाट्सएप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।