पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक बार फिर राहगीरी करने निकले राजधानी के लोग

एक बार फिर राहगीरी करने निकले राजधानी के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. राजधानी में दूसरे राहगीरी डे पर रविवार को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने बोट क्लब से वन विहार तक राहगीरी की। यहां सुबह 6 बजे से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 7 बजे तक करीब दो किमी लंबी इस सड़क पर मेले जैसा माहौल हो गया। सबसे ज्यादा उत्साह बोट क्लब के सामने जुंबा में दिखा।
यहां जो आया, वह म्युजिक के साथ वर्कआउट में खो गया। एरोबिक्स में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा हिस्सा लिया। जीवन वाटिका पार्क के पास योग और ध्यान शिविरों में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कुछ युवा िक्रकेट और फुटबॉल खेलते भी नजर आए। दैनिक भास्कर ने भी लोगों को राहगीरी डे के इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
1700 से ज्यादा ने की साइक्लिंग

बोट क्लब रोड पर विभिन्न आयु वर्ग के 1700 से ज्यादा लोगों ने साइक्लिंग का भी मजा लिया। एक व्यक्ति को 15 मिनट के लिए साइकिल दी गई। निगम प्रशासन ने यहां घूमने के लिए साइकिलों की मुफ्त व्यवस्था की है।
नो व्हीकल जोन में मॉर्निंग वॉक

राहगीरी डे के तहत भारत भवन से वन विहार तक पूरी सड़क को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाता है। बड़ी संख्या में लोगों ने वाहनों की आवाजाही से मुक्त इस रोड पर मॉर्निंग वॉक का मजा लिया।
स्केटिंग में दिखा बच्चों का उत्साह

सैकड़ों बच्चे भी सुबह से ही राहगीरी में हिस्सा लेने के लिए बोट क्लब रोड पर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से वन विहार तक स्केटिंग की। कई बच्चे गली क्रिकेट खेलते भी देखे गए।
अगली बार ये होगा खास
घूमते मंच से होगा जुंबा
बीसीएलएल के एडिशनल सीईओ देवेंद्र तिवारी ने बताया कि राहगीरी डे में अगले रविवार से घूमते हुए मंच से जुंबा डांस और वर्क आउट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही राहगीरी को और आकर्षक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसका स्थान बदलकर बोट क्लब किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें......