पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कार वैली में च्शांति और सौहार्द्र से जिंदगी जीना सीखेंज् थीम पर होगी कॉन्फ्रेंस

संस्कार वैली में च्शांति और सौहार्द्र से जिंदगी जीना सीखेंज् थीम पर होगी कॉन्फ्रेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए स्टूडेंट्स।)
भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल में रविवार से शुरू हुए राउंड स्क्वॉयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-2014 की इस बार की थीम 'शांति और सौहार्द्र से जिंदगी जीना सीखें' रखी गई है। इसकी थीम लाइन 'वी मे नॉट हैव इट ऑल टुगेदर... बट टुगेदर वी हैव इट ऑल' है। रविवार सुबह से ही 5 महाद्वीपों के स्कूलों के ग्रुप के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बाहर से राउंड स्क्वॉयर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आ रहे स्टूडेंट्स का स्वागत पांरपरिक अंदाज में तिलक एवं फूल माला पहनाकर किया गया।

4 अक्टूबर तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। इसमें की नोट एड्रेस के लिए 29 सितंबर को अभिनेता आमिर खान आएंगे। कॉन्फ्रेंस में 1 अक्टूबर को फेमस जर्नलिस्ट और ऑथर सागरिका घोष स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगी। वहीं 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु' महात्रया रा' स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।

शेड्यूल पर एक नजर
कॉन्फ्रेंस साउथ ईस्ट एशिया और गल्फ रीजन की ओर से होस्ट की जा रही है। इसका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा-

28 सितंबर: सुबह 9.30 बजे से रजिस्ट्रेशन के साथ कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। संस्कार हाट ओपन होने के बाद शाम 4.45 बजे से ग्लोबल स्कूल रिहर्सल शुरू हुई।

29 सितंबर: सुबह 9.30 बजे आमिर इनॉग्रेशन करेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगे। दोपहर में गरबा, मांडना मेकिंग और ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी।

30सितंबर: कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन एडवेंचर डे रहेगा। रायसेन का किला, भोजपुर, भीम बैठका, केरवा डेम, इस्लाम नगर, मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय स्टूडेंट्स विजिट करेंगे। वहीं, शाम को स्टूडेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

1 अक्टूबर: सुबह 9.30 बजे ऑथर सागरिका घोष की-स्पीकर होंगी।

2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर स्टूडेंट्स सोशल सर्विस करेंगे। इस दौरान वे आस्था वृद्धाश्रम, अरुषि संस्था, बाल निकेतन आदि जगहों पर जाएंगे। शाम 5 बजे से महात्रया रा स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।

3 अक्टूबर: क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें स्टूडेंट्स प्लांटेशन के साथ कई एक्टिविटीज में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का लास्ट डे यानी 4 अक्टूबर को डिपार्चर डे रहेगा।

क्या है राउंड स्क्वॉयर
राउंड स्क्वॉयर दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों का ग्रुप है। राउंड स्क्वॉयर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। दुनियाभर में 51 स्कूल इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।