भोपाल। राजधानी के द संस्कार वैली स्कूल में रविवार से शुरू हुई राउंड स्क्वॉयर कॉन्फ्रेंस-2014 में दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों के ग्रुप शामिल है। राउंड स्क्वॉयर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। दुनियाभर में 100 से ज्यादा स्कूल इसके मेंबर हैं और देशभर के 51 स्कूल इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं।
राउंड स्क्वॉयर का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समझ, लोकतंत्र, पर्यावरण प्रबंधन, साहसिक नेतृत्व और सेवा सहित 6 आदर्शों के संयोजन के द्वारा भविष्य के लिए स्कूली बच्चों को तैयार करना है।
रविवार को भोपाल पहुंचे अन्य देशों के बच्चों के स्वागत के बाद सभी ने एक साथ मिलकर ब्रेक फास्ट किया। कुछ देर आराम करने के बाद सभी स्टूडेंट्स संस्कार वैली कैंपस में लगे हाट में पहुंचे। कल्चर एक्सचेंज करने और सीखने के उद्देश्य से लगाए गए इस हाट में 3 आकर्षक स्टॉल लगाई गई है।
इन स्टॉलों पर एक से बढ़कर एक इंडियन ड्रेसेस, गरबा ड्रेसेस, चुडियां, बिंदी, क्लच, मोती वर्क के पर्स सहित कई पारंपरिक आइटम्स उपलब्ध है। संस्कार वैली हाट में घूमने आए अन्य देशों के स्टूडेंट्स ने इन स्टॉल्स से जमकर खरीदारी की।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
फोटो- शान बहादुर।
अगर आपके पास भी है कोई जानकारी/खबर या फोटो तो हमें वॉट्सऐप नंबर 8462002585 पर शेयर करें अथवा मेल करें bplhyper@gmail.com।